
शिमला, 06 अप्रैलः
वरिष्ठ लेखक, साहित्यकार व अंग्रेजी के प्राध्यापक रहे सरदार अवतार सिंह एनगिल के निधन पर नाट्य अनुकृति के अध्यक्ष संजय सूद ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह एनगिल साहित्य और लेखन के साथ-साथ कुशल निर्देशक भी थे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा उत्सवों में उनके कुशल निर्देशन में अनेक नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनमें से आत्मजीत का, अंधे काने, गड्डा तथा अनेक नाटक शामिल है।
अवतार सिंह एनगिल का जाना साहित्य जगत के साथ-साथ नाट्य क्षेत्र के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।

