आयकर विभाग द्वारा आयकर भवन सेक्टर 17ई चंडीगढ़ में 26 जनवरी 2023 को 74वां गणतंत्र दिवस पूरे देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयकर नार्थ वेस्ट रीजन के Pr. चीफ मैनेजर परनीत सिंह सचदेव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने तिरंगा फहराया और गॉर्ड ऑफ़ ऑनर प्राप्त किया। मुख्य अतिथि और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने देश और विभाग की तरक्की के प्रतीक तिरंगा गुब्बारों को जारी किया। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयकर विभाग के अधिकारियों के बच्चों, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल और शिवालिक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति की कविताएं, ग्रुप डांस व गीत प्रस्तुत किए। अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने दर्शकों को देश को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी दिलाने के लिए वीरों की कुर्बानियों की याद दिलाई। बताया कि देश की सरहदों की हिफाजत के लिए वीर जवान कैसे दिन रात एक करके अनेकों अनेक जोखिम उठाते हैं। उन्होंने वैश्विक भाईचारे पर भी जोर दिया और हमारी मातृभूमि की विविधता का जश्न मनाया। मुख्य अतिथि श्री परनीत सिंह सचदेव ने अपने ओजस्वी भाषण में आयकर विभाग की देश निर्माण में महती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने देश की आज़ादी के फ़ौरन बाद तबसे लेकर आज तक की आयकर विभाग की देश वित्तीय किटी में बड़ी भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे कर वसूली का कार्य लगन से करते रहें और आदतों को अच्छी सेवाएं प्रदान करते रहें। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनके आदर्श नागरिक बनने की इच्छा जताई। गणतंत्र दिवस के समारोह में श्री अवधेश कुमार मिश्रा, DGIT (Inv.), चंडीगढ़, श्री न. जयसंकर, PCIT-1, चंडीगढ़, डॉ. जी. फानी किशोर, PCIT, डॉ. देवेंद्र सिंह, CIT तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ सम्मिलित हुए।

