अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर

विधायक संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव बनाए जाने पर अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है ! अर्की कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने संजय की इस ताजपोशी पर सोनिया गांधी,कांग्रेस के राष्टृीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला व मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु का aआभार व्यक्त किया है ! उन्होने कहा कि यह अर्की क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है ! विदित रहे कि संजय अवस्थी मुख्यमंत्री के विश्वास पात्र माने जाते हैं !

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?