मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में दो राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिकाओं पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर (अंग्रेजी) के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बात भारत की विषय पर आयोजित मीडिया महामंथन कॉन्क्लेव के सायंकालीन सत्र में संवाद करते हुए कहा कि भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह गर्व की बात है कि इन दोनों साप्ताहिक पत्रिकाओं ने अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और इसके लिए भारत प्रकाशन और आयोजक बधाई के पात्र हैं।
एक दिवसीय बात भारत की कॉन्क्लेव में भाजपा शासित आठ राज्यों उत्तराखण्ड, हरियाणा, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव में भारत के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास, आजादी का अमृत महोत्सव, भारत का बहुआयामी विकास और भारत के गौरव से सम्बन्धित अन्य विषयों के साथ पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला गया।
मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक पत्रिकाओं की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय पांचजन्य के संस्थापक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1948 में इसके पहले सम्पादक थे। उनके मार्गदर्शन में इन पत्रिकाओं ने अपनी पहचान बनाई और पत्रकारिता की श्रेष्ठता हासिल की। वर्ष 1947 में अंग्रेजी साप्ताहिक ऑर्गेनाइजर की शुरूआत की गई।
मुख्यमंत्री ने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को खोज कर प्रकाशित करने पर बल देते हुए कहा कि पांचजन्य और अंग्रेजी साप्ताहिक ऑर्गेनाइजर ने सच्चे अर्थों में आम लोगों के हितों के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियांे के बावजूद इन दोनों प्रकाशनों ने बिना किसी दबाव और प्रभाव के राष्ट्रवाद को प्राथमिकता प्रदान की और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और इन्टरनेट के वर्तमान दौर में समाचारों की कोई कमी नहीं है, परन्तु तथ्यात्मक जानकारी के साथ मूल्य आधारित समाचार प्रस्तुत करना वर्तमान मीडिया के लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर पिछले 75 वर्षों से बखूबी अपना काम कर रहे हैं।
More Stories
Hon’ble CM presiding over the State Cabinet meeting held at Shimla
आपातकाल पर भाजपा शिमला मंडल का प्रदर्शन
सैजल ने किया राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ