
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का राजनीति सफर चुनौतियों भरा रहा। उनके इस सफर में कई नाजुक दौर भी आए, लेकिन वह पहाड़ की तरह अड़िग खड़े रहे। हर चुनौती का डटकर सामना किया। विकासात्मक सोच के साथ-साथ वह कुशल एवं सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते थे। सदर हलके के तुंगल क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी धनीराम ठाकुर के कहने पर पंडित सुखराम 1962 में राजनीति के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। क्षेत्र की जनता का साथ मिला तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। डा. वाइएस परमार व रामलाल ठाकुर की सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहते हुए प्रदेश की जनता के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।
More Stories
कई मील पत्थर स्थापित किए: जय राम ठाकुर
Buletin
समाज सेवक हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत – डॉ. सैजल