मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना ठाकुर इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्र व प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राज्यपाल को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी।
इससे पहले राज्यपाल ने प्रातः राजभवन की यज्ञशाला में परिजनों के साथ यज्ञ में भाग लिया तथा राजभवन परिसर में पोपुलर का पौधा रोपित किया। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अपना जन्मदिन मनाया।
More Stories
मुख्यमंत्री से त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भेंट की
Buletin
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की